Press "Enter" to skip to content

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2020 पर युवा एवं नौजवानों को तंबाकू का सेवन न करने का संकल्प दिलाया | Shivpuri News

तंबाकू सेवन करने वालों को कोरोना संक्रमित होने पर वेटिलेटर पर जाने का खतरा सर्वाधिक: डॉ. निदा खान
शिवपुरी। स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी के द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2020 के अवसर पर मदकपुरा में सुरक्षित दूरी का पालन करते हुए युवक, नौजवानों एवं महिलाओं को तंबाकू का सेवन न करने एवं तंबाकू के दुष्परिणाम के बारे में डाॅ. निदा खान द्वारा जागरुक किया।  
कार्यक्रम संयोजक रवि गोयल ने बताया कि वैश्विक कोरोना संक्रमण के काल में तंबाकू निषेध दिवस के तहत रविवार को मदकपुरा में 15 साल से 30 साल के युवक व युवतियों को नशा न करने एवं तबांकू निषेध के बारे में जागरुक किया। डाॅ. निदा खान ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जो शुगर व हाई बीपी के मरीज हैं एवं वह तंबाकू का भी सेवन कर रहे हैं तो ऐसे मरीजों को अगर कोरोना संक्रमण हो जाए तो वेंटीलेटर तक की जरुरत पड़ने की संभावना सर्वाधिक हो सकती है। ऐसे लोगों के ठीक होने मे काफी ज्यादा समय लगता है एवं डेथ रेट भी बहुत ज्यादा है। 
डाॅ. निदा खान ने युवाओं को जागरुक करते हुए कहा कि आप अगर तंबाकू के आदी हो चुके है तो आपको धीरे-धीरे ये आदत को छोड़नी पड़ेगी नहीं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक घातक है क्योंकि कैंसर और खासतौर से तंबाकू के सेवन से होने वाले मुख का कैंसर की मरीजों की संख्या दिन प्रतिददिन बढ़ रही है। और कोविड 19 का संक्रमण सीधे फैफड़ो को सक्रमित करता हैं इसीलिए कोरोना सकं्रमण के समय तंबाकू का सेवन न के बराबर किया जाए। कार्यक्रम संयोजक रवि गोयल ने युवाओं एवं युवतियों से पूछा कि आप मे से कितने लोग तंबाकू का सेवन करते है तो अधिकांश लोगों ने कहा कि हमको बिना तंबाकू पाउच के चैन नहीं पड़ता। मदकपुरा निवासी अवधेश पाल एवं लखन पाल ने बताया कि हमने लाॅक डाउन में भी 100 रुपए में एक पाउच लेकर तंबाकू का सेवन किया पहले 15 से 20 पाउच खाते थे अब 2 से 3 पाउच खा रहे है। महिला बाल विकास विभाग की सेक्टर पर्यवेक्षक निवेदिता मिश्रा ने युवक व युवतियो से तंबाकू सेवन करने का कोई एक फायदा बता दें तो कोई भी कोई जबाव नहीं दे पाया। डाॅ. निदा खान ने युवक, नौजवानों व महिलाओं को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू का सेवन न करने एवं अन्य लोगों को भी जागरुक करने का संकल्प दिलाया। इस विश्व तंबाकू निषेध दिवस में सुपोषण सखी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मदकपुर, गौशाला, लुधावली, सहायिका ने सुरक्षित दूरी का पालन करते हुय अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!