Press "Enter" to skip to content

जिले की पांचों विधानसभा जीतकर 2018 में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाना है: कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे

चार वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विश्व में सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है

शिवपुरी-भाजपा नगर मंडल की कामकाजी बैठक कैविनेट यशोधरा राजे सिंधिया,भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी,  मंडल के प्रभारी राम नारायण दुबे,संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव, विधायक प्रहलाद भारती जी के आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष भानु दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भाजपा के संस्थापक सदस्यो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित के किया गया सभी भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा कैविनेट मंत्री मंत यशोधरा राजे जी का आत्मीय स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए यशोधरा राजे ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इन 4 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विश्व में सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। यह भारत की बढ़ती ताकत उन सबकी आंखों में खटक रही है, जो देश को कमजोर ही देखना चाहते है। लेकिन भाजपा का दल देश का सबसे बड़ा दल है इसी कारण हमारी संगठन की ताकत बढ़ी है। कार्यकर्ताओं के विश्वास और परिश्रम के आगे हमें यह सारी चुनौतियां को 2018-19 मे भाजपा का परचम लहरागे  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को पूरे मनोयोग से भारतीय जनता पार्टी के कार्य मे जुट जाना चाहिये हमारे पास केंद में नरेन्द्र मोदी जी व राज्य में शिवराज सिंह जी की सैकड़ों जन हितैषी योजनाओ के माध्यम से जन जन तक पहुचकर जिले की पांचों विधानसभा जीतकर पुन: 2018 में मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाना है।
जिला संगठन  मन्त्री देवेंद्र भार्गव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संगठनात्मक कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता मतदान केंद्र तक जाये बूथ लेवल पर 20 -20 कार्यकर्ताओं की टीम बनाये हर मतदान केंद्र पर बैठक हो साथियों अगर हमने बूत जीता तो चुनाव जीता यही लक्ष्य हमारा होना चाहिए और साथ ही बूत स्तर पर समाजिक गणित को भी ध्यान रखे की- वोटर की जानकारी की सूची बनाये और मंडल स्तर तक कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धि बताये ताकि हमे चुनाव के समय हमे किसी प्रकार कोई समस्या मतदान केंद्र पर ना आये हर मतदान पर पालक ,संयोजक की टीम बनाकर बैठक किये जाये कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की अपार उपलब्धियां के दम पर पूरे आत्मविश्वास के साथ मध्यप्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष भानु दुबे ने मंडल द्वारा किये गए कार्यक्रमों का ब्रत रखा और बताया कि आगामी समय में कार्यकर्ता जनता के बीच जायेंगे और शासन की योजनाओ से लाभान्वित हितग्राही से संवाद करेंगे तथा मतदान केंद्र स्तर पर संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा व क्रियान्वयन किया जाएगा। बैठक का संचालन महामंत्री हरिओम राठौर व आभार उपाध्यक्ष केपी परमार ने किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा,अशोक खण्डेलवाल, तेजमल सांखला,श्रीमती लछमी जाटव, अमित भार्गव, डॉ राकेश राठौर, श्रीमती सरोज धाकड़,डॉ रीता गुप्ता,श्रीमती नीलम बघेल,सुषमा ओझा,शकुन भदौरिया, सूजन भदौरिया,गोपाल यादव,भोपाल सिंह दांगी,दिलीप मुद्गल,अनुराग अष्ठाना, अभिषेक शर्मा,मदन सेजबर,अनिल बघेल,अजय भार्गव, गब्बर परिहार,सुरेंद्र रजक,विजय खन्ना,संदीप भार्गव, विपुल जैमिनी,लालजीत आदिबासी,तरुण अग्रवल,जयदीप कुशवाह, गिर्राज शर्मा, अशोक शिवहरे,डॉ विजय खन्ना,मथुरा प्रजापति, राकेश जैन,मदन शेजवार,मुकेश बाथम, इकबाल खान,आकाश राठौर, शिवम दुबे, जसबंत रजक, विनोद राठौर,राजू गुर्जर,जुगनू मित्तल सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी,नगर केंद्र पालक संयोजक,वार्ड अध्यक्ष ,पार्षद आदि सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!