शिवपुरी। शहर के अस्पताल चौराहे पर स्थित मंगलम वृद्ध आश्रम के सामने बीएसएनएल की डीपी में शुक्रवार की रात को कुछ शराबियों ने आग लगा दी। इस डीपी में आग लगाए जाने के बाद बीएसएनएल के 200 से ज्यादा टेलीफोन बंद हो गए। इस आगजनी की घटना के बाद रात को आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना दी। बाद में कुछ लोगों ने इस डीपी में लगी आग को बुझाया। गौरतलब है कि पूर्व में भी इसी चौराहे पर एयरटेल टेलीफोन कंपनी की जो डीपी थी उसमें भी इसी तरह आग लगाई गई थी। यहां पर चौराहे पर रात के समय अंडे और नमकीन बेचने वाले ठेलों के कारण शराबियों का जमघट रहता है। इन शराबियों की जमघट के कारण चौराहे पर आए दिन लड़ाई झगड़े और फसाद होते रहते हैं। इस चौराहे के पास मंगलम संस्था का वृद्ध आश्रम भी है और इन शराबियों से इस आश्रम में रहने वाले लोग भी परेशान हैं। पुलिस को कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस ध्यान नहीं दे रही है।
शराबियों ने लगाई बीएसएनएल की डीपी में आग, 200 टेलीफोन बंद हुए शराबियों की जमघट से लोग परेशान
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
- खेत पर घेरा, लाठियों से पीटा फिर डीजल डालकर जिंदा जलाया; जमीन विवाद में ग्रामीण की मौत / Shivpuri News
- खेत की मेड़ पटाने पर खूनी संघर्ष: कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल / Shivpuri News





Be First to Comment