शिवपुरी। बुधवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 20 लोग कोरोना संक्रमित आए। इनमें से कोलारस के पूर्व विधायक की बहू सहित अस्पताल की नर्स व वार्ड वाय शामिल हैं। वहीं पुरानी शिवपुरी में महिला की मौत हो गई थी उसके परिवार से भी दो लोग पॉजीटिव निकले हैं इसके साथ ही करैरा आईटीबीपी के दो जवान भी सक्रंमित मिले। बुधवार को रिपोर्ट आई उसमें कोतवाली के पास से 1, सदर बाजार से 1, श्रीराम कॉलोनी में 3, सईसपुरा में 1, 2 आईटीबीपी, 1 खनियांधाना, 1 करसेना, 1 घोषीपुरा, 1 फतेहपुर, 1 तारकेश्वरी कॉलोनी, 1 कमलागंज, 1 कस्टमगेट, 1 पुलिस लाइन, 2 जिला अस्पताल व 2 पुरानी शिवपुरी के लोग शामिल है।






Be First to Comment