
शिवपुरी। 13-14 फरवरी को देवास में होने वाले राज्य स्तरीय
पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए शिवपुरी से खिलाड़ियों का दल
शुक्रवार को रवाना हुआ। जिला पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट संघ शिवपुरी की
अध्यक्ष रंजना देवी डान्डे ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में
अन्य जिलों के साथ शिवपुरी जिले की टीम भी भाग लेगी। जिला स्तरीय
प्रतियोगिता 31 जनवरी को तात्याटोपे फिजिकल कॉलेज में हुई थी जिसमें राज्य
स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया था।
यह खिलाड़ी देवास रवाना
अंकिता
सिंह, रिधिमा डान्डे, निविदा सेजवार, अंसिता श्रीवास्तव, अन्नया
श्रीवास्तव, ललिता रजक, पवित्रा महोबिआ, जेद राईन, अरुण रजक, सौर्यजीत
चौहान, समीर प्रजापति, आदित्य श्रीवास्तव, राजकुमार मांझी, करण रजक, कुलदीप
शाक्य, कुणाल रजक, रोहित रजक, अरिहंत सिंह, चंद्रदीप सिंह एवं पारस
शिवहरे।






Be First to Comment