Press "Enter" to skip to content

लॉक डाउन के दौर में खदाने खुलते ही लूट ,कल्याणपुर खदान पर डंपर लूटा 20 हजार ले उड़े लुटेरे | Shivpuri News

रात के अंधेरे में पत्थर मार कर रोका डम्पर, ड्राइवर के उतरते ही दिया लूट को अंजाम
पुलिस ने दर्ज किया लूट का मामला, लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कल्याणपुर खदान क्षेत्र में आज रात अज्ञात बदमाशों के गिरोह ने ट्रक चालक से 20हजार की लूट कारित कर उसे घायल कर दिया। वाहन चालक द्वारा बदमाशों का प्रतिरोध करने पर इन बदमाशों ने डंपर को भी तोडफ़ ोड़ कर अपने निशाने पर ले डाला। घटना की शिकायत मिलने पर सुनारी पुलिस चौकी थाना करेरा ने वाहन चालक मुकेश सिंह लोधी की शिकायत पर से भादवि की धारा 392 और 11/13 मध्य प्रदेश डकैती अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक एमपी 33 एच 2128 का चालक मुकेश लोधी कल्याणपुर रेत खदान पर रेत भरने जा रहा था उसने फ तेहपुर से गेट पास बनवाया और कल्याणपुर के रवाना हुआ। गत रात्रि 11:00 बजे जैसे ही वह कल्याणपुर गांव से थोड़ा पहले पहुंचा तभी डंपर के सामने वाले कांच पर एक बड़ा पत्थर आकर लगा। ड्राइवर मुकेश ने वाहन रोककर जब यह देखने का प्रयास किया कि शीशे से क्या चीज टकराई उसके डम्पर से नीचे उतरते ही अंधेरे में छुपे तीन अज्ञात बदमाशों ने ड्राइवर मुकेश लोधी को पकड़ लिया और उसे बुरी तरह मारना शुरू कर दिया।  इतना ही नहीं इन बदमाशों ने ड्राइवर को अपने कब्जे में लेकर के पास से वाहन की सिलक 20 हजार रुपये भी लूट ली और उसका ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेजों का बैग भी यह बदमाश लूट ले गए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद यह गिरोह अंधेरे में भाग गया। बदमाशों में एक लंबा पतला दिखे वदन का तथा दो बदमाश कटे कटे दोहरे बदन के थे पुलिस ने वाहन चालक मुकेश लोधी की रिपोर्ट पर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  प्रकरण क्रमांक 228/ 20 धारा 392 भादवि तथा 11/13 डीपीके एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। करेरा पुलिस इन बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!