Press "Enter" to skip to content

मोदी 20 जून को वित्त मंत्रालय के अफसरों से मिल सकते हैं, विकास दर-रोजगार पर चर्चा होगी ! National News

    SCO Summit में पीएम मोदी का आतंक पर वार, कहा- समाज को इससे मुक्त कराना जरूरी
  • न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया- मोदी की बैठक को देखते हुए जीएसटी काउंसिल की मीटिंग आगे बढ़ी
  • सरकार का जीडीपी ग्रोथ पर फोकस; 2018-19 में ग्रोथ 6.8% रही, पिछले 5 साल में यह सबसे कम

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 दून को वित्त मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। मीटिंग में देश की विकास दर और रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना पर पर चर्चा होगी। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि मोदी की बैठक को देखते हुए 20 जून को प्रस्तावित जीएसटी काउंसिल की बैठक एक दिन आगे खिसका दी गई है। 
बताया जा रहा है कि मोदी वित्त मंत्रालय के सभी विभागों की योजनाओं और रेवेन्यू एवं जीडीपी ग्रोथ बढ़ाने के एजेंडे पर बात करेंगे। 2018-19 में जीडीपी की विकास दर 5 साल के निचले स्तर पर फिसलकर 6.8% रही। सरकार ने पिछले महीने आंकड़े जारी किए थे। 
बैठक के दौरान सरकार के 100 दिन के एजेंडे पर भी चर्चा होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने अप्रैल में सभी मंत्रालयों से नई सरकार के लिए एजेंडा तैयार करने को कहा था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!