Press "Enter" to skip to content

राज्य में कलेक्टर गाइड लाइन में 20 प्रतिशत कमी, प्रदेश कैबिनेट की बैठक में हुआ निर्णय ! Bhopal News

Bhopal News : राज्य में कलेक्टर गाइड लाइन में 20 प्रतिशत कमी, प्रदेश कैबिनेट की बैठक में हुआ निर्णय
भोपाल। मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक आज संपन्न हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए। प्रॅापर्टी को लेकर जारी की जाने वाली कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर प्रदेश के मंत्रियों ने कहा कि, प्रदेश की जनता को देखते हुए इसे तय किया गया है। । इस मामले में वित्तमंत्री तरुण भनोट और राज्य में मंत्री पीसी शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि भोपाल में भी रियल एस्टेट के रेट अधिक थे। जिसके कारण लोगों को परेशानी होती थी। कैबिनेट ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कलेक्टर गाइड लाइन को 20 प्रतिशत कम किया है।
साथ ही स्टांप ड्यूटी को भी कम कर दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति अपनी पत्नी या पुत्री को संपत्ती में अधिकार देता है तो उसे भी रियायत दी गई है। कैबिनेट की बैठक में इसके अलावा भी कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!