Press "Enter" to skip to content

पिता ने की पुत्री की शादी, फिर ससुरालियों का जुल्म हुआ शुरू, मारपीट कर घर से भगाया, मांगे 2 लाख / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेेत्र के तहत आने वाली जवाहर कॉलोनी में रहने वाली एक नवविवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। महिला की अभी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसकी मारपीट करने लगे ओर दहेज में रुपए की मांग की जा रही थी जिसे जब देने से मना कर दिया तो उसे घर से निकाल दिया। 
सविता निवासी लालपुरा राघौगढ़ ने बताया कि उसकी शादी जवाहर कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र बाथम के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला लेकिन उसके बाद पति व ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुरालीजन उससे 2 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। जब सविता ने रुपए लाने से मना कर दिया तो ससुरालियों का जुल्म बढ़ गया और आए दिन मारपीट करने लगे। हद तो तब हो गई जब सविता को घर सेे निकाल दिया और कहा कि जब तक 2 लाख रुपए लेकर नहीं आओगी तब तक इस घर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके बाद सविता अपने पिता के यहां आई और आपबीती सुनाई। जिस पर वह थाने पहुंचे और मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में सविता की शिकायत पर बाबूलाल बाथम, ऊषा बाथम, अनिल बाथम, प्रदीप बाथम, ज्योेति बाथम निवासी मामाजी के मंदिर के पास जवाहर कॉलोनी शिवपुरी पर केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!