शिवपुरी। मप्र सरकार द्वारा निर्धन कन्याओं के हाथ पीले करने के उद्देश्य से पंचायत एंव समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित की जा रही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत करैरा की ग्राम पंचायत थनरा में लगातार तीसरी बार शासकीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 2 मार्च को किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने वाले प्रत्येक जोड़े को शासन की योजना अनुसार 48 हजार रुपए की राशि व उपहार प्रदान किए जाएंगे।
समारोह का आयोजन जनपद पंचायत द्वारा किया जाएगा। जिसमें शामिल होने वाले वर.वधु को पंचायत पर पंजीयन कराना होगा। जिसके लिए लड़के की उम्र 21 तथा लड़की की उम्र 18 वर्ष होना आवश्यक है। वर.वधु का पंजीयन कराने के लिए सरपंच व सचिव से संपर्क किया जा सकता है। सामूहिक विवाह सम्मेलन के मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक जसवंत जाटव रहेंगे तथा विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष वती आदिवासीए बेबी एनएस यादव जनपद उपाध्यक्ष रहेंगे।





Be First to Comment