शिवपुरी। सोमवार सुबह फोरलेन वाइयपास से लेकर खूबत बाबा की घाटी के आगे तक लंबा जाम लग गया। जाम लगने का कारण टमाटर से भरा ट्रक पलटना बताया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही यातायात विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से जाम को हटाया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह एक ट्रक ग्वालियर की ओर से टमाटर भरकर आ रहा था जो खूबत बाबा से पहले पलट गया। ट्रक पलट जाने से रास्ता बंद हो गया जिस कारण लगभग 6 किलोमीटर तक का लंबा जाम लग गया। जब मामले की खबर यातायात व पुलिस अधिकारियेां को लगी तो उन्होंने क्रेन के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाया और जाम को खुलवाया। इस पूरी मशक्कत में 2 घंटे से ज्यादा का समय लग गया तब कहीं जाकर जाम खुला।




