जबलपुर। पेंशनर्स की समस्याओं व लंबित प्रकरणों का निराकरण करने संभागीय पेंशन कार्यालय सिविल लाइन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 2 और 3 जनवरी को पेंशन प्रकरणों को लेकर शिविर में पेंशनर्स शामिल हो सकते हैं। इस दौरान सेवानिवृत्त और मृतक पेंशनर्स के प्रकरणों के संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
टैग: jabalpur



