मगरौनी। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ढोल ग्यारस पर शनिवार 2 सितंबर को
मगरौनी में फूल डोल भव्य चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस चल समारोह में
13 विमान भगवान के जल विहार हेतु निकलेंगे। वृन्दावन की तर्ज में जिले के
मगरौनी कस्बे में आयोजित होना चल समारोह एक आकर्षण का केन्द्र होगा। समिति
सदस्य विनय बाबू शर्मा ने बताया कि मगरौनी कस्बें में प्रति वर्ष ढोल
ग्यारस पर भव्य फल डोल चल समारोह का आयोजन किया जाता है। आयोजन के तहत नगर
के अखाड़ा मंदिर से जल समारोह प्रारंभ होता है और अन्य मंदिरों से होता हुआ
यह कारवां निजामपुर पहुंचता है जहां भगवान के एक दिन विश्राम उपरांत अगले
दिन वापस पहुंचता है। यह भव्य फूल डोल चल समारोह वृन्दावन की तर्ज पर
आयोजित होता है। चल समारोह का नगर में जगह जगह स्वागत किया जाता है जहां
आकर्षक स्वागत गेटों के साथ निःशुल्क जलपान की व्यवस्था भी की जाती है।
नगरवासियों द्वारा आमजन के खानपान के दृष्टिगत विभिन्न स्टाल भी लगाए जाते
हैं।
फूल डोल भव्य चल समारोह 2 सितंबर को
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर थाने के सामने जाम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
- 12वीं की छात्रा की मौत पर चार युवकों पर केस, मां बोलीं- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी, किराए के कमरे में मिली थी छात्रा की लाश / Shivpuri News
- सूना मकान बना निशाना: पार्षद के घर से तिजोरी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर / Shivpuri News
- बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News





Be First to Comment