Press "Enter" to skip to content

रेेलवे क्रॉसिंग के पास चलते ट्रक का टायर फटा, 2 घंटे तक लगा रहा 2 किलोमीटर तक जाम | Shivpuri News

शिवपुरी। अभी-अभी खबर कोेतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां पोहरी रोड पर रेल्वे क्रॉसिंग के पास एक ट्रक का टाचर फट गया। टायर फटने के कारण ट्रक बीच रास्ते में ही रुक गया। वहीं एक डंपर चालक भी अपना वाहन खड़ा कर कहीं चला गया जिस कारण रास्ता बंद हो गया। रास्ता बंद होने से दोनोें वाहन नहीं निकल सके औद देेखते ही देखते दो किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। इस जाम में चार पहिया, दोे पहिया व ऑटोे सहित एम्बूलेेंस फस गई। 
दोे घंटेे तक बनी रही जाम की स्थिति
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आज सुबह के समय एक ट्रक का टाचर अचानक फट गया और वह बीच सड़क पर खड़ा होे गया। वहीं इसके बगल में एक डंपर रखा हुआ था जिस कारण रास्ता जाम हो गया और देखते ही देखते दोनों ओर के बाहर इस जाम में फस गए। यह जाम लगभग दो घंटे तक लगा रहा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और इस जाम को हटवाया। 
चंद कदम की दूरी पर थे यातायातकर्मी, जाम हटवाने कोई नहीं आया
बताया जाता हैै कि जिस जगह जाम लगा था वहीं पोहरी चौेराहे पर लगभग तीन से चार यातायातकर्मियों की ड्यूटी रहती है, लेकिन जाम की िस्थति कोे देखते हुए कोई भी इस जाम को हटाने के लिए नहीं आगेे नहीं आया। इस लापरवाही के कारण लोगों को दो घंटे जाम में परेशान होना पड़ा।
एम्बूलेंस भी फसी जाम में
इस जाम में एक एम्बूलेंस भी फस गई जिसे मौजूद लोगों ने निकलवाने का प्रयास किया लेकिन सिंगल रोड होने के कारण एम्बूलेंस नहीं निकल पाई और वहीं फसी रही। वहीं कई लोग भी इस जाम के कारण खासे परेशान नजर आए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!