Press "Enter" to skip to content

वार्ड-2: पानी और गंदगी की समस्या से जूझते नागरिक

शिवपुरी। नगरपालिका क्षेत्र में आने वाली वार्ड क्रमांक 2 में लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है, वहीं वार्ड में नालियाँ भी चौक है जिससे जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। वार्डवासियों की मानें तो उनके द्वारा नगरपालिका में कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, वहीं वार्ड की पार्षद पर वार्ड की व्यवस्थाओं की ओर ध्यान न देने के आरोप लगे। वर्तमान में वार्ड में पानी के लिए लोगों को गाँधी पार्क की टंकी पर निर्भर रहना पड़ता है।

क्या कहते हैं पूर्व पार्षद 

पूर्व पार्षद अनिल सिंह भदौरिया से जब वार्ड की समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई तो उनका कहना था कि वार्ड में मुख्य समस्या पानी की बनी हुई है। पार्षद द्वारा वार्ड की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है। वार्ड में एक-दो रोड ही बनी है बाकी की रोड कच्ची हैं। जबकि वार्ड में स्ट्रीट लाइटें जलती है। नालियाँ चौक हैं, सफाईकर्मी एकाद घंटा ही काम करते हैं, बाकी सम

य इधर-उधर बैठकर निकाल देते हैं।

पानी की 80 प्रतिशत समस्या हल हो चुकी है

पार्षद पुत्र विवेक अग्रवाल का कहना था कि उनकी माँ के द्वारा पिछले तीन सालों से लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं, पानी की समस्या इस बार भी लोगों को न हो इसके लिए नगरपालिका में पत्र लिखा है और जल्द ही वार्ड के लिए एक टेंकर और मिलने वाला है। बोरों में पानी कम हो गया है जिसके चलते टंकी से नलों को कनेक्ट किया जा रहा है जिससे लोगों को पानी की परेशानी की समस्या न करना पड़े। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!