Press "Enter" to skip to content

1957 बूथों पर 2 लाख 80 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा / Shivpuri News

शिवपुरी। 1957 बूथों पर 2 लाख 80 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। पोलियो को जड़ से समाप्त करने के लिए 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पल्स पोलियो की दवा पिलाई जायेगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 1957 बूथों पर 2 लाख 80 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें जन्म से लेकर 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। पहले दिन 31 जनवरी को बूथ पर पोलियो दवा पिलाई जायेगी। इस दिन जो किसी बजह से दवा से वंचित रह जायेंगे उन्हें दूसरे व तीसरे दिन 01 एवं 02 फरवरी को टीम घर-घर जाकर दवा पिलायेगी। अभियान के दौरान ईट भट्टे, निर्माण स्थल, झुग्गी-झोपडियां एवं घुमक्कड़ आबाद स्थल पर विशेष ध्यान देकर दवा पिलाई जायेगी। 

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान में लगे कर्मचारियों की संख्या 3914, सुपरवाईजरों की संख्या 220 और मोबाइल टीमों की संख्या 40 एवं ट्राजेक्ट टीमों की संख्या 56 है। व्यवस्थाओं को अंजाम तक पहुंचाने के लिये जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.एल.शर्मा ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 31 जनवरी को बूथ पर आकर 0 से लेकर 05 वर्ष तक के अपने सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवायें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!