पालक संघ ने 19 को धरना प्रदर्शन की मांगी अनुमति-shivpuri news

शिवपुरी। पालक संघ ने शहर के माधव चौक चौराहे पर धरना प्रदर्शन करने और रैली निकालने को लेकर जिला प्रशासन से अनुमति चाही है। 19 फरवरी को यह धरना प्रदर्शन 12 बजे किए जाने को लेकर पालक संघ के अध्यक्ष सतेंद्र श्रीवास्तव और सचिव अभिनंदन जैन ने जिला प्रशासन को शुक्रवार को इस संबंध में आवेदन सौंपा है। यह धरना प्रदर्शन बीते मंगलवार को कलेक्ट्रेट में पालक संघ के सचिव अभिनंदन जैन के साथ ज्ञापन देने के दौरान हुई कलेक्टर से नोंकझोंक और बाद में पुलिस द्वारा केस दर्ज किए जाने की बात आवेदन में कही गई है।