Press "Enter" to skip to content

दूरसंचार वाहिनी आई.टी.बी.पी में दिलाई गयी कोविड-19 जन आंदोलन अभियान की शपथ / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में स्थित दूरसंचार वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा दिनांक 12.10.2020 को वाहिनी प्रांगण में देशव्यापी महामारी कोविड-19 से बचाव को ध्यान में रखते श्री राजीव लोचन शुक्ल उपमहानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी भा.ति.सी.पु. बल के नेतृत्व में वाहिनी के समस्त पदाधिकारियों द्वारा मुँह पर मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए कोविड-19 जन आंदोलन अभियान की शपथ ली।  इस अवसर पर श्री राजीव लोचन शुक्ल उपमहानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी भा.तिसीपु.बल द्वारा वाहिनी के समस्त पदाधिकारियों को कोविड़-19 के बारे में सतर्क रहने, इससे जुडे खतरों को ध्यान में रखकर, घातक विषाणु के संक्रमण को रोकने संबंधी सभी आवश्यक सावधानियाँ बरतने, कोविड-19 संबंधी आचार-व्यवहार का अनुसरण करने और दूसरों को भी प्रोत्साहित करने, विशेषकर सार्वजनिक स्थलों पर मास्क/फेस कवर पहनने, कम से कम 2 गज की दूरी बनाकर रखने, नियमित रुप से हाथों को अच्छी तरह साबुन और पानी से धोने एवं एक साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतने की शपथ दिलाई।  इस अवसर पर डॉ. अशोक अग्रवाल, उप सेनानी (चिकित्सा) श्री अजय पन्त सहायक सेनानी (जीडी), श्यामलाल सहायक सेनानी (दूरसंचार) एवं वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारीगण व अन्य हिमवीर उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!