Press "Enter" to skip to content

आंगनवाड़ी केंद्रों पर फीवर क्लीनिक, कोविड.19 की गतिविधियां नहीं होंगी संचालित | Shivpuri News

शिवपुरी। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण फैज अहमद किदवई ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों पर फीवर क्लीनिक अथवा कोविड.19 की गतिविधियों का संचालन नहीं किया जायेगा।
किदवई ने कहा है कि कोविड.19 से संक्रमित मरीज के थूक के कणों से दो मीटर के भीतर सम्पर्क में आए किसी अन्य व्यक्ति को संक्रमित कर सकती है। प्रदेश में संचालित किसी भी आँगनवाड़ी में कोविड.19 संबंधी गतिविधियां, फीवर क्लीनिक का संचालन या सेम्पलिंग कार्य के लिये आंगनबाड़ी सह.आरोग्य केन्द्र का उपयोग न किया जाये। किदवई ने कहा कि भारत सरकार की गाईडलाइन के अनुसार गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हाईरिस्क की श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। आंगनवाड़ी का उपयोग सिर्फ महिला बाल विकास विभाग के अन्तर्गत चिन्हित टीकाकरणए स्वास्थ्य सेवाएँ पोषण आहार वितरण आदि के लिए ही किया जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!