शिवपुरी। कलेक्टर अनुग्रहा पी ने कोविड.19 के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जारी आदेश के अनुसार दो दिन के लिए टोटल लॉक डाउन किया गया है। सोमवार 13 जुलाई को भी शहर के मध्य स्थित पेट्रोल-पंप बंद रहेंगे, शेष पेट्रोल-पंप खुले रहेंगे। सब्जी मंडी पूर्णतः बंद रहेगी। दूध की दुकानें सुबह 9 बजे तक ही खुली रहेंगी। घरेलू गैंस सिलेण्डरों की होम डिलेवरी की जा सकेगी। शेष संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। केवल आकस्मिक एवं अति-आवश्यक चिकित्सकीय आवश्यकता पड़ने पर ही व्यक्तियों को मास्क, फेसकवर पहनकर ही घर से बाहर निकलने की अनुमति होगी। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।






Be First to Comment