Press "Enter" to skip to content

मॉर्निंग क्लब टीम के द्वारा मनाई गई कै.माधवराव सिंधिया की 19 वीं पुण्यतिथि / Shivpuri News

शिवपुरी। पूर्व केंद्रीयं मंत्री कै.माधवराव सिंधिया की 19वी पुण्यतिथि शहर के दो बत्ती चौराहे पर मॉर्निंग क्लब के द्वारा मनाई गई। यहां मॉर्निंग क्लब के संयोजक एड.विष्णु गोयल द्वारा कै.माधवराव सिंधिया के ऐतिहासिक विकास कार्यों पर प्रकाश डाला गया और उनके जीवन के अनुभवी संस्मरण स्मरण किए गए। इस अवसर पर मॉर्निंग वॉक के दीवाने टीम के द्वारा कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प गुच्छ चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रदांजलि दी और यहां माधव महाराज अमर रहे के जयकारे व राम भजन कर कार्यक्रम का समापन किया। 
इस कार्यक्रम में मॉर्निंग वॉक के संयोजक एड.बिष्णु गोयल, ओमप्रकाश जैन ओमी, विमल जैन मामा, रामदयाल जैन, हरिओम नरवरिया काका, तरुण अग्रवाल, सन्दीप वशिष्ठ, सजंय गुप्ता, दलजीत भाटिया काके, अनिल बघेल, मुनेन्द्र सिह पंवार, तुलाराम चौधरी, बृजेश केवट, धर्मेंद्र रजक, मुकेश जैन, चंदमोहन भसीन, संजय ओझा पाराशर, शोनू जैन आदि और अनेक लोग शामिल रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!