शिवपुरी-कलेक्टर तरूण राठी ने ईटीएस मशीन से सीमांकन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण जिले में 19 नियमित राजस्व निरीक्षकों की दो-दो वेतन वृद्धियां असंचय प्रभाव से रोकने के आदेश दिए है।जिले के 19 नियमित राजस्व निरीक्षकों में तहसील करैरा के राजस्व निरीक्षक शेलेन्द्र सेंगर, महेन्द्र कारकू, कोलारस के पवन सिंह, विसंभर दयाल मांझी, खनियांधाना के रघुराम भगत, अनिल इक्का, नरवर तहसील के राकेश सुमन, अरविंद शर्मा, पिछोर के जयकुमार दुबे, महेश सोनी, श्रीमती जोगेन्द्र चौहान, पोहरी के धीरज परिहार, रविन्द्र खलको, बदरवास के राजवीर भदौरिया, विनोद भील, बैराड के उत्तम शर्मा, बल्लभ यादव और तहसील शिवपुरी के दीनाराम काकोड़िया और नीतिन श्रीवास्तव शामिल है।






Be First to Comment