
शिवपुरी- भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत सम्पूर्ण भारत मे 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिये पूर्व विधायक पोहरी श्री नरेन्द्र विरथरे जी को जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी ने सभी मंडल अध्यक्ष से आग्रह किया है कि आगामी 18 अप्रैल को सभी कार्यकर्ता स्वच्छ भारत पर्व में जिला प्रभारी श्री विरथरे जी का सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनायें।स्वच्छ भारत पर्व हेतु युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल में प्रभारी नियुक्त किये गए है जिसमे करैरा प्रतीक शर्मा,नरवर हेमंत शर्मा,डिनर जीतू गोड़, बैराड़ सतीश भार्गव, सतनवाड़ा शौरभ विरथरे,खोड़ बादाम ओझा,शिवपुरी आशीष विंदल,ग्रामीण सुनील यादव,पिछोर किशन यादव,खनियाधाना मुकेश राय, बामोरकला उत्तम निखरा, कोलारस अजय रघुवंशी, रन्नौद प्रदीप धाकड़,बदरवास लव अग्रवाल,पोहरी संजय कुशवाहको नियुक्त किया गया है जो माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छता अभियान में अपनी टीम व भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ 18 अप्रैल को सभी मंडल में कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
Be First to Comment