मॉँ रतनगढ़ पद यात्रा 18 को

Image result for रतनगढ़ माता मंदिर
पिछोर। नवरात्र के अवसर पर विगत
आठ वर्षो से भक्तों की टोली पिछोर से रतनगढ़ माता मंदिर के लिए पदयात्रा
कर माता की देर्शन को आते रही, इस वर्ष भी 18 सितम्बर को भक्तों की टोली
जिसमें दवियाकलां, छिरवाहा, विजयपुर, मनका, जोतपुर, मनपुरा, ककरौठा,
पहाड़पुर, खरगवाहा सहित अनेक ग्रामों के सैकड़ों भक्त मॉ रतनगढ़ बाली के
दर्शन को गाजे- बाजे के साथ रवाना होंगे, जिसमें पदयात्रा टोली 18 को पिछोर
से दिनारा, 19 को दिनारा से दतिया, 20 को दतिया से इन्दरगढ़, 21 को
इन्दरगढ़ से रतनगढ़ तथा 22 को सुबह 4 बजे पिछोर बापसी होगी, पत्र यात्रा
में नि:शुल्क भोजन एवं विश्राम व्यवस्था का प्रबंध भी किया गया है। भक्त
दीपक सिंह यादव ने सभी भक्तों से पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में
शामिल होने की अपील की है।

संबंधित खबरें