शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने कुल्फी का ठेला लगाने वाले दो लोगों पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को आयुष पुत्र नरेंद्र शर्मा निवासी जवाहर कॉलोनी बीटीआई के पीछे ने शिकायत की कि लॉकडाउन के दौरान नवीन राठौर व मनोज राठौर निवासी लुधावली ने कुल्फी का ठेला लगाया। जब उनसेे ठेला लगाने के लिए मना किया तो गाली-गलौंज की और मारपीट कर दी। घटना के बाद युवक थाने गया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने धारा 188 सहित मारपीट का केस दर्ज कर लिया हैै।






Be First to Comment