शिवपुरी। बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत ग्रामीण बैंक के सामने रोड पर पुलिस ने एक युवक पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है। युवक के पास से राजश्री की पुड़िया रखी मिली जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
पुलिस ने बताया कि 14 मई को दोपहर के समय जब वह गश्त पर थे उसी समय ग्रामीण बैंक के सामने आम रोड पर एक युवक के पास उन्होंने राजश्री गुटखा रखा पाया। जब पुलिस ने युवक का नाम पूछा तो उसने अपना नाम संजीव कुमार पुत्र शीतलचंद जैन निवासी हस्तनापुर बामौरकला का रहने वाला बताया। पुलिस ने बताया कि अभी लॉकडाउन चल रहा है ऐसे में पान मसाला व गुटखा पर प्रतिबंध है। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ 188 के तहत कार्रवाई की है।






Be First to Comment