शिवपुरी। गोरा टीला गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर एक युवक से 1.80 लाख रुपए लूट लिए। युवक स्व सहायता समूह के रुपए बैंक में जमा करने जा रहा था।
आशीष शिवहरे (22) निवासी शिवपुरी शुक्रवार शाम 6 बजे घर लौट था। गोराटीला के पास धर्मपुरा गांव से बाइक सवार दो बदमाश आए और आशीष की बाइक के आगे अपनी बाइक को अड़ा दिया। और उससे बैग छीनने लगे। इस पर आशीष ने विरोध किया। बदमाश ने कट्टा निकालकर अड़ा दिया और इसके बाद बैग छीनकर जंगल की तरफ भाग गए। लूट की सूचना पर पुलिस ने जंगल में सर्चिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।




