आप का धरना प्रदर्शन 18 को, 20 को जाएंगे भोपाल

आप का धरना प्रदर्शन 18 को, 20 को जाएंगे भोपाल
Fast Samachar- Khabar Sabse Pahle


पिछोर। केन्द्र सरकार के नोट्रबंदी के खिलाफ पिछोर इकाई आम आदमी पार्टी द्वारा बस स्टैण्ड पर 18 को शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन करेगी। पार्टी द्वारा लोगो की परेशानी, बैंक तथा एटीएमों में पैसो की कमी, किसानो को अपने ही पैसों के लिए घण्टों लाइन में खडे होना पड रहा है पैसों के अभाव में फसल प्रभावित होने आदि समस्याओं के संबंध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वही दूसरी ओर 20 दिसम्बर को छोला दशहरा मैदान भोपाल में पधार रहें अरविन्द केजरीवाल की सभा में शामिल होने नगर पिछोर के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भोपाल के लिये रवाना होगें। 

संबंधित खबरें