खोड। केबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया के प्रयासों से शिवपुरी विधानसभा के 18 गांवों को उर नदी की नहर परियोजना में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि इसी वर्ष नहर प्रारंभ हो जाएगी। जिन गांवों को शामिल किया गया है उनमें हीरापुर, छिरवाहा, शाजापुर, लखनपुर, पठार, ठुनी, कचनपुर, मोटा, ऊमरीकला, आशपुर, करही, बरेला, दरगुवा, चुनककरा, नागुली, बक्सनपुर, डंगरिया, सिमररा हैं।
यशोधरा राजे के प्रयासों से 18 गांव को मिलेगा नहर परियोजना का लाभ
टैग: shivpuri



