
शिवपुरी। श्री बांकेबिहारी सेवा समिति की वार्षिक बैठक का आयोजन राजेन्द्र मेमोरियल स्कूल नवाब साहब रोड़ पर संपन्न हुई। जिसमें सर्व प्रथम बांकेबिहारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। जिसमें बैठक में अहम निर्णय लिया गया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन 17 एवं 18 मई को दौलतराम रयात चेरिटेबल ट्रस्ट राधा कुण्ड परिक्रमा मार्ग गोवर्धन में आयोजित किया जाएगा। समस्त समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि 17 मई को सुबह 5 बजे मुखारबिंद जतिपुरा पर 56 भोग एवं दूध का अभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात भंडारा स्थल पर 251 संत एवं 101 कन्याओं के पैर पूजकर भोजन प्रसादी कराई जाएगी। वहीं प्रसादी वितरण प्रारंभ किया जाएगा। बांकेबिहारी सेवा समिति के अध्यक्ष केबी मुदगल एवं कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, उदय यादव, राजकुमार शर्मा, अनिल गुप्ता, महेश पाण्डेय, उमाशंकर शर्मा, धर्मेन्द्र निरंजन, हीरालाल शर्मा, बबलू शर्मा, हेमंत शर्मा, पवन शर्मा, सुरेश शर्मा, हरिओम शर्मा आदि शामिल हैं।






Be First to Comment