बांकेबिहारी सेवा समिति का भंडारा 17 एवं 18 मई को गोवर्धन में – shivpuri news

शिवपुरी। श्री बांके बिहारी सेवा समिति तृतीय विशाल भंडारे का आयोजन 17 एवं 18 मई को संपन्न होने जा रहा हैं। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा परिक्रमा मार्ग में दौलतराम रायजात चेरिटेबल ट्रस्ट छोटी परिक्रमा मार्ग गोवर्धन में आयोजित किया जाएगा। उक्त विशाल भंडारे की जानकारी समिति के समस्त सदस्यों ने देते हुए बताया कि इस समिति द्वारा नि:शुल्क भंडारे का आयोजन पिछले तीन वर्षों से किया जा रहा हैं। जिसमें किसी भी व्यक्ति न तो कोई रसीद काटी जाती हैं और नहीं से चंदे की राशि ली जाती हैं। सभी सदस्यों ने विशाल भण्डारे में उपस्थित होकर प्रसादी पाने का आग्रह किया हैं।