1600 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोपी जबलपुर से पकड़ाया,


जबलपुर। अलग-अलग बैंकों से 1600 करोड़ रु

पए लेकर वापस न चुकाने वाले राजीव सोनी को पुलिस ने जबलपुर की एक होटल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे एक महीने के लिए हिरासत में भेज दिया गया।जानकारी के मुताबिक राजीव सोनी इंदौर का रहने वाला है और स्पार्क कंपनी के नाम से बैंक ऑफ बडौदा, आईसीआईसीआई सहित कई बैंकों से 1600 करोड़ रुपए का लोन लिया। इसके बाद उसने लोन नहीं चुकाया, मामले में बैंकों ने उसे कई नोटिस भेजे लेकिन कोई राजीव का कोई जवाब नहीं आया। बताया जाता है राजीव ने अपनी संपत्ति रिश्तेदारों को दे दी थी और कहने लगा कि मेरे पास कुछ नहीं बचा।इंदौर पुलिस को जानकारी मिली थी कि राजीव जबलपुर के होटल पोलो मैक्स में ठहरा है। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और होटल को घेर लिया। आरोपी राजीव को पुलिस ने गिरफ्तार किया और सीधे कोर्ट लेकर पहुंची।