
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ी में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 21 मार्च की रात्रि साढ़े 9 बजे से घर से गायब है। परिजनों ने उसकी हर संभव स्थान पर तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को संदेह है कि उनकी बेटी को बांसखेड़ी का ही रहने वाला पुन्नू पुत्र परम आदिवासी बहला फुसलाकर भगा ले गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर से पुलिस ने संदेही के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।




