करैरा। जिले के करैरा नगरीय क्षेत्र के लोगों को चिंतित कर देने वाली
खबर है। अवर्षा का असर अभी से देखने को मिलने लगा है। नगर के फिल्टर प्लांट
क्षेत्र में सिर्फ 15 दिन का पानी बचा हुआ है। इस बात से चिंतित नगर
परिषद् ने एक पत्र कलेक्टर को भी लिखा है, जिसमें आगामी समय में पेयजल
संकट से निपटने के लिए महुअर डैम से पानी छोड़े जाने की बात कही गई है। नगर
परिषद् के मुताबिक नगर की 30 हजार की आबादी को प्रतिदिन पेयजल सप्लाई इसी
फिल्टर प्लांट से होती है। यदि जल्द ही महुअर डैम से फिल्टर प्लांट में
पानी लाने की व्यवस्था नहीं की तो गंभीर पेयजल संकट गहरा सकता है।
नगर
परिषद् के इंजीनियर राजेंद्र जैन के मुताबिक करैरा नगर के सभी 15 वार्डों
में रहने वाली 30 हजार की आबादी को पेयजल सप्लाई इसी फिल्टर प्लांट से होती
है। वर्तमान में हमने जो आंकलन किया है उसके मुताबिक फिल्टर प्लांट
क्षेत्र में आगामी 15 दिनों के लिए पानी शेष बचा है। पेयजल संकट से निपटने
के लिए सीएमओ ने 17 अगस्त को ही एक पत्र कलेक्टर व सिंचाई विभाग शिवपुरी को
भेज दिया है। इसमें महुअर डैम से फिल्टर प्लांट क्षेत्र में पानी छोड़े की
बात कही गई है।
–
इसलिए अभी से पानी बचाना जरूरी
करैरा
की 30 हजार आबादी को प्रतिदिन 40 लाख 50 हजार लीटर पानी की जरूरत होती है।
इस हिसाब से आगामी 10 माह के लिए 1.21 एमटीएम पानी की जरूरत होगी। इन दिनों
नगर में करीब 25 अवैध बोर चल रहे हैं। बड़ी संख्या में भवनों का निर्माण चल
रहा है। जिससे पानी का काफी दोहन व दुरुपयोग हो रहा है। साथ ही महुअर नदी
इलाके में खेतों में सिंचाई भी की जा रही है। आगामी गंभीर पेयजल संकट से
निपटने के लिए प्रशासन को जल्द ही पानी के व्यवसायिक उपयोग सहित दुरुपयोग
पर सख्त कार्रवाई किए जाने आवश्यकता है।
–
पानी बिक्री पर लगाएंगे रोक
हां,
यह बात सही है कि फिल्टर प्लांट में सिर्फ 15 दिन के लिए पानी बचा है।
प्रतिदिन 6 इंच पानी कम हो रहा है। नगर में चल रहे बोर तथा पानी के विक्रय
पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही महुअर नदी के इलाके सिंचाई पर प्रतिबंध लगाया
जाएगा।
कोमल साहू, अध्यक्ष
नगर परिषद् करैरा
–
कलेक्टर को लिखा है पत्र
अल्पवर्षा
होने से करैरा के फिल्टर प्लांट में 15 दिन का ही पानी बचा है। करैरा नगर
की कुल आबादी 30 हजार के करीब है, जिसे प्रतिदिन 40 लाख 50 हजार लीटर पानी
की जरुरत होती है। पानी की समस्या को देखते हुए हमने 17 अगस्त को कलेक्टर
सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियो को पत्र लिखकर अवगत कराया है। साथ ही नावली
डैम से पानी छोड़े जाने की मांग की गई है।
राजेन्द्र जैन, इंजीनियर
नगर परिषद् करैरा
–
फैक्ट फाइल
करैरा नगर की आबादी : 30 हजार
प्रतिदिन जरुरत है पानी की : 40 लाख 50 हजार लीटर
नगर में कुल वार्ड : 15
करैरा फिल्टर प्लांट में बचा 15 दिन का पानी शेष
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित / Shivpuri News
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
- बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक / Shivpuri News




Be First to Comment