Press "Enter" to skip to content

युवा मोर्चा की दीनदयाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 15 हजार प्रतिभागियों ने लिया भाग

  प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह एवं जज्बा

शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा शिवपुरी द्वारा मेरे दीनदयाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार रघुवंशी के निर्देशन में जिलेभर में किया गया। जिला मुख्यालय पर गिर्राज मैरिज गार्डन में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा रहे, वहीं उनके साथ युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, मोर्चा के महामंत्री संजय कुशवाह, प्रतीक शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव अग्रवाल सहित नगर की टीम उपस्थित रही। जिलेभर में प्रतियोगिता में 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जिले के मंडलों में भी दीनदयाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया। जिले के मंडलों में जिले के पदाधिकारी अजय रघुवंशी, सौरव, प्रदीप धाकड़, डॉ. सतीश भार्गव, बंटी ओझा आदि ने पहुंचकर प्रतियोगिता को सफल आयोजन में भूमिका निभाई। सभी मंडलों में प्रतिभागियों में उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। इस वृहद आयोजन की छात्र-छात्राओं के अभिभावकों द्वारा आयोजकों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान सहित उनकी टीम ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए समस्त स्कूल प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रथम कुशवाह ने पेश की उत्साह की मिशाल 
मेरे दीनदयाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एक प्रतियोगी प्रथम कुशवाह ऐसा भी रहा जो चलने में पूरी तरह असमर्थ है और भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था भी उसकी साइकिल पर होती है। प्रथम कुशवाह का प्रतियोगिता के दौरान उत्साह देखते ही बन रहा था और वह अपने चाचा के साथ प्रतियोगिता देने आया था। मुख्य अतिथि रामेश्वर शर्मा ने प्रथम कुशवाह के जज्बे को सलाम करते हुए उसे पेपर एवं उत्तर सीट दी, साथ ही पेपर बंडल की फील्ड पर उसके हस्ताक्षर भी कराए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!