चार दिन बाद परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

शिवपुरी। बैराड थाना क्षेत्र के विष्णु पुत्र लच्छीराम बघेल निवासी बैराड ने कल थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई शिशुपाल बघेल उम्र 15 वर्ष 12 फरवरी को दोपहर के समय से शाखा फील्ड के पीछे से अचानक गायब हो गया। उसने व उसके परिजनों ने शिशुपाल को सभी संभावित स्थान पर तलाश किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।




