शिवपुरी प्रदेश के सभी निजी शिक्षा महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी। एन.सी.टी.ई. के आठ पाठ्यक्रमों के लिए तीन चरणों में प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जायेगी। प्रत्येक चरण में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पंजीयन करवाने की सुविधा मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू की जायेगी।



