Press "Enter" to skip to content

कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाएं 15 अप्रैल तक बंद रहेंगी / Shivpuri News

शिवपुरी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश जारी किए है कि कोरोना वायरस के संक्रमण में विगत दिनों से हो रही वृद्धि के दृष्टिगत सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाओं को 15 अप्रैल तक बंद रखा जाए। जारी निर्देशों में स्पष्ट किया है कि कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए पूर्व में जारी निर्देश यथावत रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग की पूर्व में सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक में कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षाएं 31 मार्च 2021 तक बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया था। जिसे अब बढ़ाकर 15 अप्रैल 2021 तक कर दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!