शिवपुरी। स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी की आपदा प्रबंधन सूखा राशन राहत टीम ने शनिवार को तहसील शिवपुरी के सीर गावं में पहंुची यहा कच्चें घरों में रहने वाली 15 विधवा बुजुर्ग एवं बीमार जरुरतमंद आदिवासी परिवारों को 15 दिन का सूखा राशन वितरित किया। प्रत्येक किट में जो सामग्री दी हैं उसमें 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, साबुन 2, विस्किट्स पैकेट 2 , तेल 1 लीटर, मसाले में धनिया मिर्ची, हल्दी 100 ग्राम एवं नमक 1 किलो, एवं तुअर दाल 1 किलो रखी गई है जो कि एक छोटे परिवार के लिए 15 दिन के लिए काफी है।
संस्था के संयोजक रवि गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा आज अपने कार्यकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि यहां विधवा बुजुर्ग महिलाओं एवं कुछ बिमार परिवार जिनको कि राशन की तत्काल आवश्यकता थी ऐेसे करीब 15 जरुरतमंद घर संस्था की टीम ने पूरे गांव में घूमने के बाद चिन्हित किए फिर संस्था की टीम के वांलेटियर ने 15 जरुरतमंद परिवार जिनको कि राशन की आवश्यकता थी उनकी सूची तैयार कर राशन किट वितरित की। संस्था के संयोजक रवि गोयल ने बताया कि संस्था ने ये प्रण लिया है कि हम किसी भी जरुरत मंद की असली पहचान एवं फोटो कहीं सार्वजनिक नहीं करेगें।






Be First to Comment