Press "Enter" to skip to content

राष्ट्र निर्माण में मेरी भूमिका विषय पर आई सैकड़ों एंट्री, 15 अगस्त को मिलेगा पुरस्कार | Shivpuri News

पूरे देश भर के प्रतिभागियों ने लिया भाग, इंदौर से सर्वाधिक आई एंट्री
शिवपुरी। एक अनूठे ढंग से स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने की परिकल्पना को साकार करने का यह कार्य किया समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ के द्वारा जिन्होंने पूरे देश भर के लोगों को राष्ट्र निर्माण में मेरी भूमिका विषय पर एक ऑनलाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें अपने संदेश को भेजकर प्रतियोगिता में शामिल होने को लेकर नियम निर्देश थे जिस पर सैकड़ों लोगों ने इस विषय पर अपना वीडियो भेजकर शामिल हुए लेकिन इनमें से केवल 93 एंट्रीज को ही प्रवेश मिला और शेष सैकड़ों आवेदक लायन्स व लायनेस क्लब साउथ द्वारा तय मानदण्डों को पूर्ण ना कर पाने के कारण असमर्थ रहे। 
प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए लायन्स क्लब साउथ अध्यक्ष राकेश जैन व सचिव सौरभ सांखला ने बताया कि कोविड.19 में हरेक व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में अपना भूमिका किसी ना किसी रूप में निर्वहन कर रहा हैऐसे में इन सभी लोगों को प्रोत्साहन देते हुए राष्ट्र निर्माण में मेरी भूमिका विषय को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 1 अगस्त से 10 अगस्त तक आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में लोगों ने बढ़.चढ़कर भाग लिया और ना केवल मध्यप्रदेश बल्कि उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, उड़ीसा और दिल्ली प्रदेश से भी सैकड़ों लोगों ने अपना वीडियो प्रसारित कर प्रतियोगिता में अपना पंजीयन कराया इसमें सर्वाधिक इंदौर से एण्ट्रीज आई जिसमें शामिल प्रतिभागी करीब दर्जन भर से अधिक है। इस प्रतियोगिता में शािमल प्रतिभागियों का निर्णय 14 अगस्त की देर सायं तक कर लिया जाएगा और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रातरू 8रू30 बजे वीर तात्याटोपे परिसर में ध्वज वंदना के साथ विजयी प्रतिभागियों को पुरूस्कृत भी किया जाएगा। 
जहां जो विजेता मौजूद रहेगा उसे मौके पर ही जबकि बाहरी से शामिल विजयी प्रतिभागी को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से आमंत्रित कर उन्हें पुरूस्कृत किया जाएगा और पुरूस्कार स्वरूप राशि प्रथम 5100, द्वितीय 3100 एवं तृतीय 2100 रुपए नगद उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाऐंगें, इसके अलावा 12 वर्ष तक के सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप सांत्वना पुरूस्कार भी वितरित किए जाएंगेंए क्योंकि इस प्रतियोगिता में बच्चों ने भी रूचि लेकर भाग लिया है। प्रतियोगिता के निर्णायकगण डॉ. अजय खेमरिया, प्रोफेसर दिग्जिव सिंह सिकरवार व प्रोफेसर अनीता जैन शामिल है जो 11 से 13 अगस्त तक इन सभी वीडियो को देखकर विजेताओं का चयन करेंगें और 14 अगस्त की देर सायं तक विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी। प्रतियोगिता के संयोजक रविन्द्र गोयलए सुनील जैनए सौरभ सांखला के साथ.साथ एरिया ऑफिसर रूचि जैन,  प्रियंका भार्गव व सीमा गोयल रही जबकि प्रतियोगिता आयोजक लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ अध्यक्ष राकेश जैनए सचिव सौरभ सांखलाए कोषाध्यक्ष कृष्ण मोहन अग्रवाल व लायनेस साउथ अध्यक्षा सीमा गोयल, सचिव प्रियंका भर्गाव व कोषाध्यक्ष आनंदिता गांधी शामिल रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!