Press "Enter" to skip to content

जिले में 15 अगस्त से चलेगा सहयोग से सुरक्षा अभियान ,जन अभियान बनाने आमजन का लिया जाएगा सहयोग | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से सहयोग से सुरक्षा अभियान की शुरूआत होने जा रही है। इस अभियान को जन अभियान बनानें के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर अनुग्रहा पी की देखरेख में सभी विभागों के साथ-साथ आमजन का भी सहयोग लिया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान का उददेश्य लोगों के व्यवहार में परिवर्तन लाना है। अभियान के दौरान आम जन को कोरोना संक्रमण से बचाव की आदत अपनाने हेतु प्रेरित किया जाएगा, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रचार सामग्री भी तैयार की गई हैं। 
शपथ पत्र भरवाएंगे
अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कलेक्ट्रेट के सभागार में मंगलवार को कलेक्टर ने कहा कि अभियान के दौरान जनसामान्य से शपथ पत्र भरवाया जाएगा। लोगों को एसएमएस, वीडियो क्लिप, समाचार पत्रों तथा अन्य संचार माध्यमों से कोरोना संक्रमण के बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए उन्हें अपने व्यवहार में परिवर्तन लानें के लिए प्रेरित करेंगे। इसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों तथा त्रिस्तरीय पंचायती राज्य संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियाें, स्व सहायता समूहों, शासन द्वारा गठित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित समितियों तथा मैदानी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के लोगों, खिलाडियो, जनप्रतिनिधियों आदि के मैसेज तैयार कर प्रसारित किए जाएंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!