शिवकांत सोनी खनियाधाना :- खनियाधाना जनपद पंचायत के सभागार भवन में हुई 15 अगस्त को लेकर बैठक में खनियाधाना नगर के सभी शासकीय व अर्धशासकीय विद्यालयो को बुलाया गया बैठक में 15 अगस्त को लेकर बिबस्थाओ पर चर्चा चल रही थी की झंडा बंधन की बात आते ही खनियाधाना कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पी टी आई ने कहा की पिछली बार झंडा की गठान नही खुली थी क्योंकि कार्यक्रम स्थल और स्कूल के बगल में समशान घाट है इससे झंडा बंधन के समय झंडे की गठान खुलने में ऊपरी चक्कर हो जाता है और झंडे की गठान फस जाती है पी टी आई हरिचरन अहिरवार की यह बात सुनकर बैठक में मोजूद तहसीलदार कैलाशचंद्र मालविय जनपद सी ई ओ नवीता शिवहरे बी ई ओ अनिल श्रीबास्तब परियोजना अधिकारी रमन पाराशर व अभी शासकीय अर्धशासकीय विद्यालय के प्राचार्य हसी के ठहाके लगाने लगे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अपने स्कूल के पी टी आई को हसी का पात्र बनते देख देखा नही गया और बात समालते हुये प्राचार्य महेश राहोरा खड़े होकर बोले की इस बार झंडा बंधन में कोई गलती सामने नही आयेगी बैठक में निर्णय लेते हुये कहा कि जनपद पंचायत आमंत्रण पत्र छपवायगी व सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल 11 अगस्त को व फाईनल रिहर्सल 13 अगस्त को होगी पर यह झंडा बंधन का मामला पूर्व में घटित हुआ था जो झंडा बंधन करते समय मंच पर अभी अधिकारी नेता गण खड़े थे और झंडा बंधन करते समय झंडे की गठान नही खुली थी जिसको टेंट की नसेनी लगा कर गठान खोली गई थी और यह मामला खनियाधाना फास्ट समाचार के संबददाता शिवकांत सोनी ने जमकर उछाला था जिस पर आज खनियाधाना का पूरा प्रशासन गलती न हो जाय इससे चौकन्ना है पर अब देखते है की पी टी आई के मुताबिक कार्यक्रम स्थल के नजदीक शमसान घाट होने के फेर में ऊपरी चक्कर होता है या फिर इस बार प्रशासन की फिर से भूल होती है पर इसको प्रशासन की भूल ही कहा जायेगा




