मुंबई। मुंबई में गुरुवार को एक तीन मंजिला इमारत
गिरने से इसके मलबे में दबकर 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 लोग घायल
बताए जा रहे हैं। घयलों में राहत और बचाव कार्य में लगे फायर ब्रिगेड के दो
कर्मचारी भी हैं। सुबह हुए हादसे के बाद अब तक 25 लोगों को मलबे से
निकालकर अस्पतालों में भर्ती करवाया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार
हादसा डोंगरी इलाके में जेजे जंक्शन मार्ग पर सुबह 8.30 बजे हुआ है। बताया
जा रहा है कि इमारत में कई परिवार रहते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार इमारत
में 100 से ज्यादा लोग रहते थे।
इमारत गिरने के बाद लोगों ने प्रशासन
को सूचना दी जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा राहत और बचाव दल के
लोग पहुंचे। साथ ही एनडीआरएफ की टीम को भी दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर
दिया गया है। फिलहाल इमारत गिरने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
मुंबई में इमारत ढहने से 15 की मौत, 15 घायल, राहत और बचाव कार्य जारी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे परिवार का रास्ता रोककर हंगामा, शराब के लिए रुपये मांगे; मना किया तो सिर पर कुल्हाड़ी से हमला / Shivpuri News
- NH 46 पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागे कार सवार, CCTV में कैद हुई घटना / Shivpuri News
- कोलारस बाईपास पर कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर, मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग / Shivpuri News
- हर घर तिरंगा रैली में विधायक प्रीतम लोधी का चालान, बोले- पाकिस्तान ने झंडे पर चांद छापा, हमने चांद पर तिरंगा / Shivpuri News
- बारिश के बाद पूरे वेग से बहा पवा झरना, 100 फीट ऊंचाई से गिरता पानी देखने उमड़े सैलानी / Shivpuri News





Be First to Comment