शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत बस स्टैंड के पास ग्राम दीगोद से पुलिस ने हजारों रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त की है। मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टेंड के पास ग्राम दीगोद एक युवक अवैध शराब लेकर बेचने जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और युवक को गिरफ्तार किया। नाम पूछने पर युवक ने अपना नाम सरवनसिंह पुत्र सविंदरसिंह भुल्लर निवासी ग्राम वजीर भुल्लर थाना व्यास जिला अमृतसर पंजाब हाल ग्राम दीगोद का होना बताया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 8 क्वाटर आईवी एवं 19 क्वाटर मेकडबल, 43 क्वाटर अंग्रेजी गोवा के, 32 क्वाटर देशी मसाला व 18 देशी प्लान शराब कुल 150 क्वाटर कीमत 14810 रुपए की जब्त की। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।






Be First to Comment