Press "Enter" to skip to content

एक साल से बंद पेंशनर्स अस्पताल फिर खुलेगा, 14 से होगी शुरुआत / Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना के चलते पिछले एक साल से बंद पेंशनर्स
चिकित्सालय फिर से खुलेगा। जहां सेवानिवृत मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. जीडी
अग्रवाल सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे। बैठक में पेंशनर्स संघ
ने अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान कोरोना काल में दिवंगत हुए
पेंशनर्स का सम्मान भी किया गया।

पेंशनर्स
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक सक्सेना ने बताया कि जिला पेंशनर्स इकाई की
महत्वपूर्ण बैठक गांधी मार्केट स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में संरक्षक
हरिश्चंद्र भार्गव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें कई विषयों पर
सर्वसहमति से निर्णय लिया गया। दरअसल लॉकडाउन लगने से पहले पेंशनर्स के लिए
चिकित्सालय का संचालन किया जाता था जहां उनका परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं
दी जाती थी। पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा संचालित चिकित्सालय की शुरुआत प्रति
रविवार शाम 4 बजे से की जाएगी। और 14 फरवरी से इसकी शुरुआत हो जाएगी।

बैठक
में हरिश्चंद्र भार्गव, अशोक सक्सेना ,केएन गौड़ ,एस एस जाट, एम एम शर्मा
,भागीरथ सिंह रघुवंशी, डॉ ओ पी एस रघुवंशी ,हरिदास माहोर ,शिखर चंद जैन
सुरेंद्र गौड़, आर सी शिवहरे , ज्वाला प्रसाद जोशी ,शिवचरण करारे, रमेश चंद
भार्गव ,अरविंद कुमार तिवारी ,हाजी नत्था खां साहब आदि सम्मिलित हुए।

कोरोना में जिनकी मृत्यु हुई उन्हें दी गई श्रद्धांजलि
बैठक
के अंत में कोरोना काल में अब तक स्वर्गवासी हुए पेंशनर्स शोभावती चितले,
सी पी सिंह कुशवाह ,जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव, प्रोफेसर विद्यानंद राजीव
,रामजी लाल गुप्ता, बी डी श्रीवास्तव ,श्याम लाल गुप्ता, सतरुआ राम,
राजेंद्र शर्मा ,महेंद्र सिंह गिल ,अशोक कोठारी, शौकत खान सहित अन्य सभी
अज्ञात दिवंगत पेंशनर्स को श्रद्धांजलि देने के पश्चात बैठक समाप्त हुई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!