
शिवपुरी। शहर के सावरकर उद्यान में अपनी मांगों के समर्थन में समग्र शिक्षक संघ ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें 14 सूत्रीय मांगों को लेकर रणनीति बनाई गई। शिक्षकों ने तय किया कि वह अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम 5 फरवरी को ज्ञापन सौंपेंगे। जिसमें मांगे राज्य शासन द्वारा मांगे जाने की मांग की जाएगी।
समग्र शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष केके भार्गव और तहसील अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव ने संयुक्त रूप से बताया कि लंबे अरसे से शिक्षकों की मांग लंबित चली आ रही है। उन्हें विभाग ने आज तक पूरा नहीं किया है, जबकि सीनियर ग्रेड का वेतन है,और पदनाम नही। ऐसे में यदि उनकी समस्या का समाधान हो इस तरह की 14 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों के बीच रणनीति बनाई गई। अब सामूहिक रूप से एकत्रित होकर 5 फरवरी को कलेक्ट्रेट पहुंच जिला कलेक्टर को वह ज्ञापन सौंपेंगे।
बैठक के दौरान मुकेश भार्गव, राकेश मिश्रा, अरविंद जैन, राकेश दुबे, सर्वेश्वर दयाल श्रीवास्तव, श्याम स्वरूप शर्मा, तहसील अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव, हरिओम ओझा, के के भार्गव सहित शिक्षक उपस्थित थे।




