Press "Enter" to skip to content

दिनारा पुलिस एवं आबकारी ने संयुक्त रूप से शराब व्यापारी के घर मारा छापा, 13 पेटी शराब जप्त, दो गिरफ्तार, दो भागे

शिवपुरी। दिनारा के ग्राम चंदावरा में आबकारी और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही कर अवैध शराब का व्यापार करने वाले एक शराब व्यापारी के घर छापामार कार्यवाही कर वहां से दो आरोपियों को 13 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी वहां से भागने में सफल हो गए। जिनकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में आबकारी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 34/2 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार एसपी सुनील पांडे और जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र सिंह मानिकपुरी को पिछले कई दिनों से गांव में अवैध शराब का कारोबार संचालित होने की शिकायते ग्रामीणों से प्राप्त हो रहीं थी। जिस पर कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारद्वय ने अपने अधीनस्थ अमले को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जिस पर पुलिस और आबकारी विभाग की नजर पिछले कई दिनों से थी और आज पुख्ता जानकारी मिलने पर संयुक्त रूप से पुलिस और आबकारी विभाग ने मौके पर छापामार कार्रवाई की। जहां से 10 पेटी प्लेन मदिरा और तीन पेटी अंंग्रेजी गोवा शराब की टीम ने जप्त कर ली और वहां मौजूद दो आरोपी रहीस यादव और राजा भैया यादव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग के निरीक्षक अशोक शर्मा सहित दिनारा प्रभारी रामराजा तिवारी, प्रधान आरक्षक मोहन लाल, यदुवीर सिंह जादौन, भूपेंद्र सिंह धाकड़, आरक्षक अश्वराज, प्रकाश, काशीराम, सैनिक योगेश तोमर, प्रकाश प्रजापति सहित दिनारा पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!