
शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत चोर कुएं में लगी दो एचपी कंपनी की मोटर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस को शिकायत में खिलन पुत्र वंशीलाल वंशकार निवासी सिनावल खुर्द ने बताया कि उसके कुएं पर पानी की दो एचपी की मोटर कीमत 13 हजार रुपए लगी हुई थी। बीते रोज कोई चोर आया और रात के समय पानी की मोटर चुराकर ले गए। सुबह जब वह कुआ पर आया और मोटर चलाई तो देखा कि वह गायब है। जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने आया और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment