दिनारा। दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम तालभेव निवासी बृजमोहन चऔदा(गुप्ता) उम्र 45 साल दिनारा में फुटकर गल्ला खरीदने का काम करता था शुक्रवार को रात करीब साढ़े आठ बजे के लगभग जब वह दिनारा से अपने घर तालभेव जा रहा था तभी खुदावली ओर तालभेव के बीचों बीच मे पीछे से पल्सर बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक कर मारपीट कर लूट करने लगे तभी व्यापारी चिल्लाने लगा तो बदमाशो ने कट्टे से गोली मार दी जो व्यापारी के पेट मे लगी और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों के सूचना पर तुरंत दिनारा थाना प्रभारी केएन शर्मा व थनरा चौकी प्रभारी विनोद गौतम अपने पुलिस बल के साथ पहुचे व्यापारी को झांसी मेडिकल ले जाया गया जहाँ हालात गम्भीर होने से डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया गया।
कुछ दिन पूर्व भी लूट की घटना को आजम दे चुके लुटरे
अभी कुछ दिन पूर्व भी सुबह आठ बजे दिनारा निवासी गल्ला व्यापारी चतुर्भुज कंथरिया को भी तीन बाइक सवारों ने कट्टा से गोली चलाकर मारपीट सहित सवा लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसकी आज तक पुलिस लुटेरों का पता नही चला सकी
व्यापारियों में दहशत का माहौल
क्षेत्र में लगातर दूसरी घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है फिलहाल पुलिस व्यापारियों की हर संभव मदद कर रही है।
मौके पर पहुँचे एसडीओपी ने की अलग अलग टीमें रवाना
घटना के तुरंत बाद करैरा एसडीओपी आत्माराम शर्मा भी मौके पर पहुँचकर घटना स्थल पर बारीकी से जांच की ओर थनरा चौकी प्रभारी विनोद गौतम,सीहोर थाना प्रभारी रूपेश शर्मा,अमोला थाना प्रभारी हुकुमसिंह मीणा, करैरा सब इंस्पेक्टर केपी शर्मा सहित साइवर सेल प्रभारी की अलग टीमें गठित कर चारों ओर रवाना किया।





Be First to Comment