शिवपुरी। मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना संबल के तहत 13 जून 2018 को जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। ये कार्यक्रम लोक कल्याण शिविरों की तर्ज पर होंगे। कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता की अध्यक्षता में आज जिला अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन सहित जिला अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना संबल के तहत जनपद पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिया जाएगा। जिसमें राजस्व विभाग द्वारा भूमिहीनो को शासकीय भूमि का भू-अधिकार प्रमाण-पत्र, आवासीय पट्टा प्रदाय किय जाएगा। खाद्य विभाग द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत महिला हितग्राहियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए जाएगें। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा कल्याणी पेंशन योजना के तहत नवीन स्वीकृतियंा दी जाएगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु नवीन स्वीकृतियां, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं में लाभांवित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत हितग्राहियों को लाभांवित किय जाएगा। इसके साथ ही विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत लाड़लियों को प्रमाण पत्र प्रदाय किए जाएगे। उद्योग एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार एवं आर्थिक कल्याण योजनाओं के तहत हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु सहायता प्रदाय की जाएगी। जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा शालाओं में स्वच्छता हेतु प्रति शाला के मान से 100 रूपए का वितरण कार्यकमों में किया जाएगा। वन विभाग द्वारा चरण पादुका योजना के तहत वनोपज संग्रहको को भी लाभांवित किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक, जनपद एवं नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पार्षदों, सरपंचों आदि जनप्रतिनिधयों को भी आमंत्रित किया गया है।






Be First to Comment